स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश का नाम लेकर शुरू किया गया कोई भी कार्य कभी भी असफल नहीं होता है। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं। चलिए जानते हैं कि बुधवार के दिन यानी आज कौन से उपाय करना शुभ होता है। ​
गुड़ का लगाएं भोग: बुधवार के दिन मंदिर जाकर या घर में भगवान गणेश को गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से श्री गणेश के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
गाय को खिलाएं हरी घास: बुधवार के दिन गाय को हरी घास जरूर खिलाएं। इस दिन ऐसा करने से आर्थिक उन्नति के साथ भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होगी और जीवन में आने वाली हर समस्या से मुक्ति मिलेगी।
मस्तक पर लगाएं सिंदूर: बुधवार यानी आज के दिन भगवान श्री गणेश के मस्तक में सिंदूर लगाएं और इसके बाद अपने माथे पर भी लगाएं। ऐसा करने से आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी।
इस मंत्र का करें जाप: बुधवार के दिन ऊँ गं गणपतये नम:’, या श्री गणेशाय नम:’ मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होंगे।