राम रहीम कर सकता है करीबी के नाम वसीयत, अधिकारियों से मांगी प्रक्रिया की जानकारी

author-image
New Update
राम रहीम कर सकता है करीबी के नाम वसीयत, अधिकारियों से मांगी प्रक्रिया की जानकारी

 एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अपने किसी करीबी के नाम वसीयत कर सकता है। वसीयत करने को लेकर पूरी प्रक्रिया की प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है। हालांकि अधिकारियों को भी यह नहीं बताया गया है कि वसीयत किसके नाम करनी है। वहीं यह मामला उजागर होने पर डेरा की तरफ से वसीयत की किसी भी तरह की बात से इंकार किया गया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी तो वर्ष 2021 में उसे हत्या के एक मामले में उम्रकैद हुई थी। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। वह 15 अक्तूबर को जेल से पैरोल पर आया था और बरनावा आश्रम में रह रहा है।