प्यार में पागलपन

author-image
New Update
प्यार में पागलपन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक के सनकपन ने उसके साथ-साथ एक लड़की की भी जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। दरहसल दरअसल, औरंगाबाद शहर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर यूनिवर्सिटी में जीव विज्ञान विभाग में यह हैरान करने वाली वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की और आरोपी लड़का दोनों पीएचडी के स्टूडेंट हैं और जब लड़की हनुमान टेकड़ी इलाके में फोरेंसिक साइंस कॉलेज के लैब में अपना प्रोजेक्ट कर रही थी, तभी लैब में लड़का आया और उसने लड़की के ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को भी आग के हवाले कर दिया। दोनों बुरी तरह झुलस गए हैं और दोनों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना की वजहों का पता नहीं चल पाया है, मगर आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह घटना हुई होगी। ​