स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राजधानी के कारोबारी के खिलाफ उसकी पत्नी ने तेलीबांधा थाना में पति और ससूर दोनो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि उसके बैंक खाते में रखे पैसों में से 1 करोड़ 22 लाख रुपए उसकी सहमित के बिना पति ने अपने और अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए। इस मामले में आरोपी पति और ससूर दोनो के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120 बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी मकान नंबर एम- 20, सेक्टर 01 अवंति विहार थाना तेलीबांधा रायपुर में रहते है। पीड़िता मूलतः अंबिकापुर की रहने वाली है। दोनो में विवाद के बाद करीब 11 महीने से प्रार्थिया अपने ससुराल में है।
पुलिस को प्रार्थियां ने दी जानकारी के मुताबिक, वे स्वयं ट्यूशन व अन्य कारोबार करके अपना आय का स्त्रोत बनाई थी। शादी के समय व शादी के बाद उसके मायके परिवार से गिफ्ट जेवर व नगदी रकम प्राप्त हुये थे, जिसे से कैश उसने अपने बैंक खाते में रखे थे। बैंक में कुल राशि करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपए थी।