स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सोमनाथ मंदिर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना किया। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कुछ देर बाद प्रधानमंत्री वेरावल जाएंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे धोराजी, 2:30 बजे अमरेली और शाम 6:15 बजे बोटाद में सभा को संबोधित करेंगे। रात को पीएम गांधीनगर लौट आएंगे और यहीं राजभवन में आराम करेंगे।