अंडाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा

author-image
New Update
अंडाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: मदनपुर पंचायत के चकरामबाटी निवासी बादल पासी की आज सुबह करीब 10 बजे अंडाल से रानीगंज जाने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर बख्तारनगर फ्लाईओवर पर हादसे में मौत हो गयी। हादसा आज सुबह बख्तारनगर फ्लाईओवर पर हुआ। बादल बाइक से गंतव्य की ओर जा रहा था। बाइक समेत उसका शव फ्लाईओवर पर गिरा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव के सिर पर चोट के निशान थे। संभवत: किसी भारी वाहन के पहिए से मृतक का सिर कुचल गया है। सूचना मिलने के बाद अंडाल ट्रैफिक गार्ड पुलिस मौके पर पहुंची। उसे दुर्गापुर के महकमा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बादल को मृत घोषित कर दिया।​