शेगांव के गजानन महाराज मंदिर पहुंचे राहुल

author-image
New Update
शेगांव के गजानन महाराज मंदिर पहुंचे राहुल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बालापुर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के शेगांव में गजानन महाराज मंदिर पहुंचे और प्रार्थना की। शेगांव में एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने सवाल पूछा था कि यात्रा का क्या फायदा। देश के कोने-कोने में आज भाजपा ने नफरत और हिंसा फैला दी है, डर फैला दिया है, इस यात्रा का लक्ष्य जनता की आवाज को सुनना है।