मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से इस खिलाड़ी को किया जाएगा सम्मानित

author-image
Harmeet
New Update
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से इस खिलाड़ी को किया जाएगा सम्मानित

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : 30 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से देश के दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करेंगी गोवा की शतरंज खिलाड़ी भक्ति कुलकर्णी। यह इंटरनेशनल मास्टर पुरस्कार प्राप्त करने वाली राज्य की पहली महिला हैं। भक्ति 25 एथलीटों में शामिल हैं, जिन्हें इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। इधर टेबल टेनिस के दिग्गज अचंता शरथ कमल को देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होंगे।