बिपाशा बसु ने शेयर की बेटी की पहली झलक

author-image
New Update
बिपाशा बसु ने शेयर की बेटी की पहली झलक

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर हाल ही में पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों के घर 12 नवंबर को नन्ही परी आई है और ये खुशखबरी दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। मंगलवाल यानी 15 नवंबर को बिपाशा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं और उन्होंने अस्पताल से निकलते ही अपनी बेटी की पहली झलक भी दिखा दी है। पत्नी और बेटी के साथ करण सिंह ग्रोवर भी पपराजी के सामने पोज देते दिखाई दिए। वहीं, इस दौरान करण के चेहरे पर पापा बनने की खुश साफ नजर आईं। ​