स्क्रैच होने पर Non Stick बर्तनों को तुरंत कर दें Kitchen से बाहर

author-image
New Update
स्क्रैच होने पर Non Stick बर्तनों को तुरंत कर दें Kitchen से बाहर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: अगर आपके नॉन स्टिक पैन में स्क्रैच आ गया है तो आपको इसे तुरंत बदल देना चाहिए। इन बर्तनों को बनाने में टेफ्लॉन का इस्तेमाल किया जाता है। रिसर्च में पाया गया है कि टेफ्लॉन से कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है। इसलिए अगर आपके नॉन स्टीक बर्तन में स्क्रैच आ गया है तो इसे आज ही बदल दें।



1. आयरन की कमी - इन बर्तनों में खाना पकाने से आपको आयरन की कमी हो सकती है। आयरन की कमी से शरीर में एनीमिया जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं।



2. किडनी की समस्या का रिस्क - इन बर्तनों को बनाने के लिए कई तरह के केमिक्लस का इस्तेमाल किया जाता है जिनसे आपको किडनी की समस्या भी हो सकती है।



3. कॉग्निटिव डिसऑर्डर का डर- नॉन स्टिक बर्तनों के इस्तेमाल से सिर से जुड़ी समस्याओं में से एक है, इसलिए स्टील के बर्तनों में खाना बनाने की कोशिश करें।



4. इम्यूनिटी होगी कमजोर - केमिकल्स के कारण आपकी पाचन शक्ति और पाचन क्रिया खराब हो सकती है जिसके चलते इम्युनिटी कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है।