स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मराठी टीवी अभिनेत्री कल्याणी कुराले का सड़क हादसे में निधन हो गया है। वह सिर्फ 32 वर्ष की थीं। पुलिस के मुताबिक कोल्हापुर में एक्ट्रेस की मोटरसाइकिल को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी जान चली गई। कल्याणी कुराले कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं। कल्याणी कुराले जाधव को आखिरी बार शो 'दखंचा राजा ज्योतिबा' और 'तुझ जीव रंगला' में देखा गया था।