स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिआ भट्ट ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। हाल ही में आलिया भट्ट को भारती सिंह, मिथुन चक्रवर्ती, शंकर महादेवन और पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बधाई दी है। भारती सिंह ने कहा कि उनके घर छोटी सी गोली हुई है। उनको अब बहुत मजा आने वाला है और दोनों माता-पिता बनने का ये फेज खूब एंजॉय करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बच्चा तो बड़ा कामकाजी है और उनकी बेटी भी ऐसी ही निकलेगी। वहीं शंकर महादेवन ने भी दोनों को बधाई दी और बेटी को खूब सारा प्यार और शुभकामनाएं दी हैं। मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी दोनों को ऑल द बेस्ट विश किया है।