इसरो कर रहा तैयारी

author-image
New Update
इसरो कर रहा तैयारी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: इसरो कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज से रियूजेबल लॉन्च व्हीकल-टेक्नोलॉजी डेमोन्स्ट्रेटर (आरएलवी-टीडी) के पहले रनवे लैंडिंग एक्सपरिमेंट (आरएलवी-एलईएक्स) के लिए तैयार है। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने मगलवार को इस ओर इशारा करते हुए कहा कि इसके लिए मौसम की निगरानी (मॉनिटरिंग) की जा रही है। इसरो के अधिकारियों के मुताबिक, आरएलवी के पार्ट्स को एक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करके तीन से पांच किमी की ऊंचाई तक ले जाया जाएगा और फिर क्षैतिज वेग के साथ रनवे से करीब चार से पांच किमी की दूरी पर छोड़ा जाएगा।