इन चुनिंदा संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं : हैपी गुरु नानक जयंती

author-image
Harmeet
New Update
इन चुनिंदा संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं : हैपी गुरु नानक जयंती

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : हैपी गुरु नानक जयंती। सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव की जयंती आज 8 नवंबर 2022 को मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गुरु नानक जयंती को मनाया जाता है। देशभर में उत्साह के साथ गुरु नानक जयंती मनाया जाता है। इस दिन आप इन चुनिंदा संदेशों के साथ अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।



1. राज करेगा खालसा, बाके रहे न कोए,

वाहेगुरु जी का खालसा वह गुरु जी की फतेह...

गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।



2. वाहे गुरु आशीष देना कि पूरी उम्र आपके चरणों में गुजर जाएं,

दीया ऐसा जलाना की ज्ञान की पूंजी से झोली भर जाए

बांह पकड़ना ऐसी प्रभु कि संसार रूपी सागर तर जाए..

गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।



3. गुरु नानक देव जी के सद्कर्म,

हमें सदा राह दिखाएंगे,

वाहे गुरु के ज्ञान से

सबके बिगड़े काम बन जाएंगे..

प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं।



4. खुशियों और आपका जन्म जन्म का साथ हो

हर किसी की जुबान पर आपकी हंसी की बात हो

जीवन में आपके कभी कोई मुसीबत आए भी

तो सर पर आपके गुरु नानक देव जी का हाथ हो।

गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।



5. गुरु नानक जयंती की बधाई आपको,

कल्याण और आशीर्वाद मिले आपको

खुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा

दीये का बाती सतग रिश्ता हो जैसा।

हैप्पी गुरु नानक जयंती।