आलिया और रणबीर के घर आयी एक नन्ही परी

author-image
New Update
आलिया और रणबीर के घर आयी एक नन्ही परी

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: बॉलीवुड में फैंस के सबसे चहेते कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बन चुके हैं। आलिया ने मुंबई के.एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल अस्पताल में एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है, जिसके बाद पूरे कपूर खानदान में जश्न का माहौल है। बता दें कि आलिया को रविवार सुबह 8.20 मिनट पर मुंबई के एच. एन. रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था इस वक्त रणबीर कपूर भी अस्पताल में मौजूद थे। विश्वसनीय सूत्र ने आलिया के बेटी को जन्म देने की बात बताई है, आलिया और रणबीर ने फिलहाल मम्मी-पापा बनने का अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है।