स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: जिम्बाब्वे ने 2 नवंबर 2022 को, एडिलेड में चल रहे 20-20 विश्व कप में नीदरलैंड्स का सामना किया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन ही बना पाई। लेकिन, एक मजेदार वाकया तब हुआ जब नीदरलैंड्स लक्ष्य का पीछा कर रहा था। जिम्बाब्वे खिलाड़ी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो आपकी हंसी छुड़ा देगा।
यह घटना नीदरलैंड्स की पारी के 15वें ओवर के दौरान हुई। जिम्बाब्वे की ओर से वह ओवर ल्यूक जोंगवे कर रहे थे। डच के लिए मैक्स ओडॉड और बास डी लीडे बल्लेबाजी कर रहे थे। उस ओवर की चौथी गेंद पर मैक्स ओडॉड ने लेग साइड में एक फ्लिक मारा। मिल्टन शुम्बा वहाँ फील्डिंग के लिए मौजूद थे। लेकिन, उन्होंने पूरी तरह से गड़बड़ कर दी। गेंद उनके सामने अजीब तरह से गिरी और फिर उनके पास से निकल गई। शुम्बा तुरंत बाउंड्री की तरफ दौड़े और गेंद को रोकने क कोशिश की, लेकिन, वह असफल रहे। हद तो तब हो गई जब इस कोशिश में उन्हें नाकामियाबी हाथ लगी और इसके साथ ही उनके साथ शर्मनाक घटना हो गई। दरअसल गेंद को रोकने की कोशिश में शुम्बा की पैंट खुल गई।