शुरू हुआ हरियाणा पंचायत चुनाव का पहले चरण

author-image
New Update
शुरू हुआ हरियाणा पंचायत चुनाव का पहले चरण

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हरियाणा के 9 जिलों में पंच और सरपंच के लिए पहले चरण का मतदान आज से शुरू हो गया है। तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों में आज 9 जिलों में मतदान चल रहा है। पहले चरण में शामिल जिले भिवानी,झज्जर,जींद,कैथल,महेंद्रगढ़,नूह,पंचकुला, पानीपत और यमुनानगर है। जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे से शुरू हुई पोलिंग शाम के 6 बजे तक जारी रहेगी। बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए सुबह से लाइन में लगे हैं। पहले दो घंटे में 7.5 प्रतिशत मतदान हो चुका है।​