बच्चे की रुक गई थी दिल की धड़कन, 3 महीने बाद लौटा घर, जानिए पूरा मामला

author-image
New Update
बच्चे की रुक गई थी दिल की धड़कन, 3 महीने बाद लौटा घर, जानिए पूरा मामला

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक प्रीमेच्योर बेबी का दिल 17 मिनट के लिए धड़कना बंद हो गया। डॉक्टरों ने उम्मीदें छोड़ दी थीं। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। लेकिन अब ये बच्चा तीन महीने बाद ठीक होकर वापस घर आ गया है। सूत्रों के अनुसार, जन्म के समय उनके बेटे का वजन महज 750 ग्राम था। 17 मिनट तक उसकी सांसें थम गई थीं। इसके बाद उसने सांस लेना शुरू किया। जीवित रखने के लिए उसे खून चढ़ाया गया। लेकिन स्कैन में पता चला कि उसके मस्तिष्क को कोई नुकसान नहीं हुआ था। इसके बाद 112 दिन अस्पताल में रहने के बाद वह ऑक्सीजन पर घर आ गया। दिल में एक छेद और एक खुले वाल्व के साथ बच्चा पैदा हुआ। जिस पर डॉक्टर उसके बड़े होने तक निगरानी रखेंगे। ​