स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राजस्थान में राजसमंद के नाथद्वारा में आज विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' का लोकार्पण किया गया है। ये प्रतिमा 369 फीट ऊंची है। बताया जा रहा है कि इस शिव प्रतिमा को बनाने में 10 साल का समय लगा है। ये शिव प्रतिमा संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से तैयार करवाई गई है। शिव प्रतिमा को नाथद्वारा की गणेश टेकरी में 51 बीघा के एरिया में स्थापित किया गया है। ध्यान मुद्रा में विराजमान शिव की यह प्रतिमा 20 किलोमीटर दूर से दिखाई देती है। रात के समय प्रतिमा साफ दिखाई दे, इसके लिए विशेष लाइट्स का इंतजाम किया गया है।