छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री के साथ डाला का वितरण

author-image
Harmeet
New Update
छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री के साथ डाला का वितरण

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय एंव बाराबनी तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष असित सिंह के सौजन्य से हिन्दी प्रोकोष्ठ तृणमूल कॉंग्रेस जीला अध्यक्ष सिंटू कुमार भुईया के पहल से ब्लॉक अंतर्गत भनोड़ा कोलियरी दुर्गा मंदिर प्रागण में क्षेत्र के छठ व्रतियों के बीच छठ पूजा की सामग्री के साथ डाला वितरण किया गया। इसके साथ ही जामुड़िया के न्यू केन्दा में भी सैकड़ो छठ व्रतियों को छठ पूजा की सामग्री के साथ डाला वितरण किया गया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य असित सिंह, बाराबनी थाना प्रभारी मनोरंजन मण्डल, बाराबनी पंचायत समिति सह अध्यक्ष सुकुमार साधु, राणा साह, बीरू रजक, तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ के जीला उपाध्यक्ष अजय कुमार मौजूद रहे।