विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा देश को समर्पित

author-image
New Update
विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा देश को समर्पित

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : राजस्थान में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ बिलीफ' यानी विश्वास स्वरूपम् को देश को समर्पित कर दिया गया। शनिवार शाम को कथावाचक मुरारी बापू प्रतिमा ने भगवान शिव की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। राजसमंद के नाथद्वारा के गणेश टेकरी में बनी इस प्रतिमा के लोकार्पण के साथ ही मुरारी बापू की कथा की भी शुरुआत हो गई। 9 दिन तक इस कथा का आयोजन किया जाएगा।