विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी

author-image
New Update
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी। इस साल घाटी में रिकॉर्ड पर्यटक आए जिससे वन विभाग ने 31 लाख से अधिक की कमाई की है। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात है। यहां के स्लोप पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। घाटी पर्यटकों के लिए एक जून के खोली गई थी। अब घाटी के बंद होने का समय भी आ गया है।