एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : अगले साल यानी 2023 में अमेरिका, यूरोप और चीन समेत दुनिया के अन्य सभी देशों के मुकाबले भारत में सबसे ज्यादा वेतन बढ़ सकता है। वेतन वृद्धि की दर अगर महंगाई से अधिक है तो उसे वेतन में वास्तविक बढ़ोतरी कहा जाता है। भारतीय कंपनियां दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले वेतन में सबसे अधिक वास्तविक वृद्धि कर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक दुनिया के सिर्फ 37% देशों में ही 2023 में महंगाई को मात देने वाली वेतन वृद्धि की उम्मीद है। सर्वे से मिली जानकारी, 68 देशों व शहरों में मौजूद 360 बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुटाई जानकारी पर आधारित है।