जानिए, कितने हजार से अधिक पदों के लिए किया आवेदन शुरू : एसएससी GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022

author-image
Harmeet
New Update
जानिए, कितने हजार से अधिक पदों के लिए किया आवेदन शुरू : एसएससी GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : एसएससी की जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यह भर्ती देश सेवा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है और यही वजह है SSC की इस भर्ती में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। भारतीय अर्धसैनिक बलों में होने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने 24 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिये हैं। उम्मीदवार एसएससी जीडी 2022 भर्ती की अधिक जानकारी के लिए SSC की वेबसाइट का अनुसरण कर सकते हैं। एसएससी ने इससे पहले GD कॉन्स्टेबल की भर्ती 2021 में निकाली थी। 2021 भर्ती में 25,271 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया अभी चल रही है। वहीं GD कॉन्स्टेबल की 2022 की भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को भी अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। क्योंकि जनवरी 2023 में एसएससी 2022 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।