स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज से शुरू होने जा रहा है महापर्व छठ पूजा। मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाने वाला यह त्योहार अब लगभग देश के हर राज्य में मनाया जाता है। छठ पर्व अब महापर्व का रूप ले चुका है और 4 दिन तक चलने वाले इस त्योहार में महिलाएं 36 घंटे का उपवास रख संतान के दीर्घायु होने और परिवार की मंगलकामना के लिए पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं नाक से मांग तक खास सिंदूर लगाती हैं जिसको लेकर कई लोगों के मन में जिज्ञासा रहती है। तो आइए जानते है क्यों लगाया जाता है नाक तक सिंदूर। ​
हिंदू धर्म में सिंदूर सुहाग का प्रतीक होता है। वैसे तो पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं मांग में सिंदूर लगाती हैं, लेकिन छठ पूजा के दिन नाक से लेकर मांग तक सिंदूर लगाने की प्रथा है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए मांग में नारंगी सिंदूर लगाती हैं। मान्यता है कि लंबा सिंदूर पति के लिए शुभ होता है। यह भी मान्यता है कि लंबा सिंदूर परिवार में सुख संपन्नता का भी प्रतीक है और इस दिन लंबा सिंदूर लगाने से घर परिवार में खुशहाली आती है। माना जाता है कि इस दिन अगर कोई महिला नाक से सिर तक लंबा सिंदूर लगाए तो उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और पति दिर्घायु होता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा के साथ महिलाएं अपने पति और संतान के सुख, शांति और लंबी आयु की कामना करते हुए अर्घ्य देकर अपने व्रत को पूर्ण करती हैं।