जानिए कहां से आया महाकाल का नाम

author-image
New Update
जानिए कहां से आया महाकाल का नाम

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: शिव भक्तों के लिए पहली पसंद उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल का स्थल महाकालेश्वर मंदिर का नाम सामने आता है। क्या आपने बाबा महाकाल के इस खास स्थल के बारे में जानकारी है आखिर कहां से आया महाकाल नाम।



आपको बताते चलें कि, पुराणों में महाकाल मंदिर का इतिहास मिलता है जिसमें पुराणों के अनुसार महाकालेश्वर मंदिर की स्थापना ब्रह्मा जी ने की थी। प्राचीन काव्य ग्रंथों में भी महाकाल मंदिर का जिक्र किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस भव्य मंदिर की नींव व चबूतरा पत्थरों से बनाया गया था और मंदिर लकड़ी के खंभों पर टिका था। जैसा कि, बाबा महाकाल की नगरी में ऐसी मान्यता मानी जाती है कि, गुप्त काल से पहले मंदिर पर कोई शिखर नहीं था, मंदिर की छतें लगभग सपाट थीं, अस्तित्व के विषय में तो जानकारी नहीं मिलती है लेकिन कहा जाता है कि, इस वन में स्थित होने के कारण ही यह ज्योतिर्लिंग महाकाल कहलाया और आगे जाकर मंदिर को महाकाल मंदिर कहा जाने लगा। स्कन्दपुराण के अवन्ती खण्ड में भगवान महाकाल का भव्य प्रभामण्डल प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा पुराणों में भी महाकाल मंदिर का उल्लेख है।