धरती पर फैल सकता है विचित्र जीव का कहर

author-image
New Update
धरती पर फैल सकता है विचित्र जीव का कहर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: प्रकृति ने दुनिया में इतने जीव बनाए हैं कि उनके बारे में आम लोगों को पूरी तरह जानकारी ही नहीं है। कई जीव जो हमें खुली आंखों से दिख जाते हैं वो तो फिर भी लोगों की जानकारी में होते हैं मगर जो नंगी आंखों से नजर नहीं आते, वो राज बनकर रहते हैं। इसी प्रकार का एक जीव जो असल में एक तरह का अमीबा है। जानकारी के अनुसार, एक ऐसा अमीबा जीव दुनिया में फैल सकता है जो इंसानी दिमाग को नष्ट कर सकता है और उससे संक्रमित 97 फीसदी लोगों की मौत हो जाएगी। ये एकल-कोशिका वाला जीव है जिसे नेगलेरिया फाउलेरी कहते हैं। इस जीव के असर से इंसानों में अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस यानी भयंकर तरह का ब्रेन डैमेज हो सकता है। असल में ये जीव दिमाग नहीं खाता, बल्कि ब्रेन सेल को खाता है जिससे ब्रेन को बुरी तरह से डैमेज कर देता है। रिपोर्ट की मानें तो बीते दिनों अमेरिका के नवादा से इस जीव के संक्रमण की खबर तब आई जब इसके चलते एक युवक की की मौत हो गई।​