जाने छठ महापर्व की तिथि और अर्घ्य का समय

author-image
New Update
जाने छठ महापर्व की तिथि और अर्घ्य का समय

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: छठ पूजा का पर्व देश के कोने-कोने में मनाया जाता है। खासकर भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में महापर्व छठ की धूम देखने को मिलती है। लोक आस्था का महापर्व छठ इस बार 30 अक्टूबर 2022 को है। हर साल दीपावली के छठवें दिन छठ पूजा होती है। यह पर्व चार दिन तक चलता है। छठ पूजा में महिलाएं संतान की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ, सुख-समृद्धि के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। आइये जानते है छठ पर्व की महत्वपूर्ण तिथि और अर्घ्य का समय के बारे में। ​



छठ महापर्व की तिथि:

पहला दिन- नहाय खाय, शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022

दूसरा दिन- खरना, शनिवार 29 अक्टूबर 2022

तीसरा दिन- संध्याकालीन अर्घ्य, रविवार 30 अक्टूबर 2022

चौथा दिन- उषा अर्घ्य या उगले सूर्य को अर्घ्य, सोमवार 31 अक्टूब 2022



अर्घ्य का समय: छठ पूजा में सूर्यदेव की अराधना का विशेष महत्व होता है। यह ऐसा पर्व होता है, जिसमें न केवल उगले सूर्य बल्कि अस्त होते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही इस पर्व का समापन होता है। छठ पूजा में पहला अर्घ्य यानी संघ्याकालीन अर्घ्य रविवार 30 अक्टूबर 2022 को दिया जाएगा। इस दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए संध्य 05:37 मिनट तक का समय रहेगा। वहीं सोमवार 31 अक्टूबर को उदीयमान यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सूर्यदेव को सुबह 06:31 तक अर्घ्य दिया जाएगा।