स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : साल 2022 का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। यह ग्रहण दिवाली के ठीक अगले दिन लगेगा। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली या दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी और 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण लगेगा।
किसे कहते हैं सूर्यग्रहण- जानकारों के अनुसार, जब धरती सूरज की परिक्रमा करती है और चंद्रमा धरती की परिक्रमा करता है। जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढक लेता है। इसी घटना को सूर्यग्रहण कहा जाता है।
कहां-कहां दिखेगा सूर्यग्रहण- सूर्यग्रहण भारत के साथ अन्य कई देशों में दिखाई देगा। भारत में इसका प्रभाव आंशिक रूप से रहेगा। यह ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, यूरोप और अफ्रीका के कुछ देशों उत्तरी हिन्द महासागर, पश्चिमी एशिया आदि में ज्यादा समय तक दिखाई देगा।
कहां नजर नहीं आएगा सूर्यग्रहण- यह ग्रहण अफ्रीका के दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों से दिखाई नहीं देगा।
ग्रहण का समय- साल का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 02 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। सूर्ग्रहण की कुल अवधि 04 घंटे 03 मिनट की है।