CDS समेत सेना के शीर्ष अधिकारियों ने जवानों संग मनाया दीपावली पर्व

author-image
New Update
CDS समेत सेना के शीर्ष अधिकारियों ने जवानों संग मनाया दीपावली पर्व

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : दीपावली रोशनी का पर्व है। भारत के साथ पूरी दुनिया में यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उत्साह और पावन अवसर पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और जनरल मनोज पांडे सहित सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों ने अग्रिम स्थानों पर सैनिकों के साथ त्योहार मनाया। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, सभी ने विभिन्न सीमावर्ती स्थानों का दौरा किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सैनिकों के साथ दीपावली मनाई।