दिवाली के मौके पर ख़रीदे लक्ष्मी और कुबरे जी की प्रतिमा

author-image
New Update
दिवाली के मौके पर ख़रीदे लक्ष्मी और कुबरे जी की प्रतिमा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देशभर में दिवाली की धूम है। आज रात को सभी घरों में दीपक जलाकर दिवाली मनाएंगे। इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर जी को पूजा जाता है। दिवाली पर खरीदारी करने का भी प्रचलन है। तो आइये जानते है किस चीज को खरीदने से घर में धन वैभव की प्राप्ति होती है।



दिवाली के मौके पर आप लक्ष्मी और कुबरे जी की प्रतिमा खरीद सकते हैं। लक्ष्मी-कुबरे जी की प्रतिमा घर के मैन गेट पर लगाने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती।



दिवाली के दिन घर में मोरपंख लगाने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। आप इसे काम करने या पढ़ने वाले स्थान पर दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं।



 दिवाली के मौके पर धातु का कछुआ घर में खरीदकर लाने से हमेशा घर में सुख शांति और समृद्धि बढ़ती है।



 मिट्टी की सुराही या घड़ा खरीदने के बाद उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सारी आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी।