स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : पश्चिमी उपनगर के गोरेगांव की आरे कॉलोनी के जंगली इलाके में सोमवार को एक तेंदुए ने डेढ़ साल की मासूम को अपना शिकार बना दिया। पुलिस के मुताबिक घटना करीब सुबह साढ़े छह बजे हुई। आरे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आरे के इकाई संख्या-15 में तब हुई, जब बच्ची अपनी मां का पीछा कर रही थी। बच्ची की मां अपने घर से करीब तीस फुट की दूरी पर स्थित मंदिर दर्शन करने जा रही थी। तभी तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया।