दीपावली की महापर्व पर राहुल गांधी देशवासियों को दी हार्दिक बधाई

author-image
New Update
दीपावली की महापर्व पर राहुल गांधी देशवासियों को दी हार्दिक बधाई

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दीपावली की महापर्व पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी और सबकी खुशहाली की कामना भी की।



उन्होंने बताया, ''क्या कभी सोचा है, हम दीपावली के दीपक एक कतार में जलाते हैं और हमारी कोशिश यही होती है कि इस कतार का एक भी दिया बुझने न पाए। हमारा भारत भी इन दीपकों की कड़ी की तरह ही है। हमें ये देखना है कि एक भी लौ बुझने न पाए। तभी देश रौशन होगा। इस दीपावली पर अपने परिवार से बाहर भी, किसी और समुदाय, किसी अन्य क्षेत्र के या भाषा बोलने वाले, किसी दूसरे आर्थिक या समाजिक वर्ग के भाई-बहन के साथ भी यह त्योहार ज़रूर मनाएं, खुशियां बांटे, दिये जलाएं और मुस्कान फैलाएं।''