कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज?

author-image
New Update
कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पूरा देश दीपावली के जश्न में डूबा है। झारखंड में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा ? उत्तरी अंडमान सागर में बने निम्न दबाव के कारण चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ का असर झारखंड के कई जिलों में दिखेगा। संभावना है कि दीपावली के दिन बादल दिखें लेकिन रांची सहित आसपास के इलाकों में बारिश नहीं होगी। 25 और 26 अक्टूबर को इस साइक्लोन का असर झारखंड में देखने के लिए मिल सकता है।



मौसम विज्ञान केंद्र ने संभावना जतायी है कि साइक्लोनिक स्टॉर्म के कारण है दीपावली के बाद यानी 25 और0 26 अक्टूबर को राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में थंडर स्टॉर्म लाइटनिंग भी देखने को मिल सकती है। बारिश के दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर का आकलन किया जा रहा है।