'फाइटर' में दिखेंगे दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन

author-image
New Update
'फाइटर' में दिखेंगे दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने पहली बार किसी फिल्म के लिए एक साथ काम किया है। दोनों सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म 'फाइटर' में स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे पहले 2022 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाना था। दीपिका और ऋतिक ने फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है।



your image



दीपिका और ऋतिक की फिल्म की घोषणा ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ने दीपिका और सिद्धार्थ के साथ तस्वीरें शेयर की थीं जिन्होंने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी। फैंस उन पर फिदा होने से नहीं रोक पाए।