जानिए, यम दीपक इस साल 22 या 23 अक्तुबर किस दिन जलाएं

author-image
Harmeet
New Update
जानिए, यम दीपक इस साल 22 या 23 अक्तुबर किस दिन जलाएं

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : ज्योतिषीय पंडितों के अनुसार इस बार त्रयोदशी तिथि 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन पड़ रही है। ऐसे में यम दीपक 22 अक्टूबर, 2022 को जलाया जाएगा। वहीं धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 22 अक्टूबर, 2022 शाम 6 बजकर 02 मिनट से त्रयोदशी तिथि शुरू और त्रयोदशी तिथि समाप्त हो रही है 23 अक्टूबर, 2022 शाम 06 बजकर 03 मिनट पर।



इस साल यम दीपक जलाने के लिए शुभ मुहूर्त : धार्मिक मान्यता के अनुसार, यम दीपक प्रदोष काल में जलाया जाता है। ऐसे में 22 अक्टूबर को यम दीपक जलाने के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 02 मिनट से 07 बजकर 01 मिनट तक है।