स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपित प्रतीक तांडी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से छह हजार नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की गई है। सूत्रों के मुताबिक, ओडिशा से नशीली टेबलेट लेकर आता था। इसके बाद शहर में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने रंगे हाथ पकडऩे की योजना बनाई और उसे गिरफ्तार किया। डीडी नगर का जोगी बंगला नशीली टेबलेट का मुख्य केंद्र बन गया है। डीडी नगर ने चार बड़ी कार्रवाई की है। ओडिशा से जिनसे नशीली टेबलेट लेकर आता था, अब पुलिस ने उनकी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। जल्द ही बड़े तस्करों को गिरफ्तार करने की तैयार में टीम जुट गई है।