सामूहिक दुष्कर्म का ‘झूठा’ आरोप लगाने वाली महिला और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

author-image
New Update
सामूहिक दुष्कर्म का ‘झूठा’ आरोप लगाने वाली महिला और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने महिला से रेप की शिकायत का पर्दाफाश कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को 36 वर्षीय महिला एक बोरे में बंद मिली थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उन्होंने कहा था कि महिला के गुप्तांग में लोहे की छड़ डाली गई थी। संपत्ति हड़पने के प्रयास में पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने के मामले में संबंधित महिला और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दिल्ली महिला आयोग के दबाव में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मगर जांच के दौरान कुछ और ही कहानी सामने आई। गाजियाबाद पुलिस ने महिला के पांच लोगों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता किए जाने के दावे को ‘मनगढ़ंत’ करार देते हुए उसे खारिज कर दिया। पुलिस ने दावा किया कि पूरी ‘साजिश’ संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी। सूत्रों के मुताबिक, उसे कोई आंतरिक चोट नहीं आई थी, हालांकि उसे कुछ चोट के निशान थे। फिलहाल, महिला डॉक्टरों की निगरानी में है और उसे हिरासत में नहीं लिया गया है। महिला और उसके सहयोगियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ​