राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुए सौरभ: मुख्यमंत्री

author-image
New Update
राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुए सौरभ: मुख्यमंत्री

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के समर्थन में आ खड़ी हुई हैं। उन्होंने कोलकाता में गुरुवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, सौरव राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुए। अगर सौरव गांगुली आईसीसी जाते तो देश का गौरव बढ़ता। उन्होंने कहा, यह देश के खेल प्रेमियों का साथ अपमान है।



ममता बनर्जी ने कहा, आज 20 तारीख थी। आईसीसी नामांकन जमा करने का यह आखिरी दिन था, लेकिन सौरभ का अपमान किया गया। उसे जाने नहीं दिया गया। मैंने भाजपा सरकार से कई बार अनुरोध किए।