टिकट नहीं मिलने पर आदित्य विक्रम सिंह ने दिया इस्तीफा

author-image
New Update
टिकट नहीं मिलने पर आदित्य विक्रम सिंह ने दिया इस्तीफा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। वहीं, बंजार से खीमी राम को टिकट देने पर आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आदित्य विक्रम सिंह स्वर्गीय पूर्व मंत्री कर्ण सिंह के बेटे हैं। इससे कांग्रेस को एक और झटका लगा है। चर्चा है कि आदित्य विक्रम सिंह आप का दामन थाम सकते हैं। पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि अब वह कांग्रेस में नहीं रहना चाहते हैं।