हिमाचल चुनाव: कांग्रेस ने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी
New Update
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पांच नए चेहरों सहित तीन महिलाओं पर कांग्रेस ने दांव खेला है। 22 सीटों पर अभी भी पेच फंसा है। इनकी सूची बुधवार को जारी होने के आसार हैं। पहली सूची में प्रतिभा वीरभद्र सिंह गुट के अधिकतर नेता शामिल है। कांग्रेस ने पहले प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा से बाजी मार ली है। 50 वर्ष से कम आयु के 15 प्रत्याशियों को पार्टी ने टिकट दिया है। वर्तमान 19 विधायकों को पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी बनाया है।