हिमाचल प्रदेश में चुनाव की रणभेरी बज चुकी

author-image
New Update
हिमाचल प्रदेश में चुनाव की रणभेरी बज चुकी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : हिमाचल प्रदेश में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। राज्य की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 8 दिसंबर को होगा। राज्य की सिराज सीट सबसे हॉट सीट बन गई है। यहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को टिकट दिया है। इसके अलावा दिग्गज नेता दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर शिमला ग्रामीण सीट से मैदान में हैं।