दुर्गापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लुटेरे गिरफ्तार

author-image
Harmeet
New Update
दुर्गापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लुटेरे गिरफ्तार

एएनएम न्यूज, ब्यूरो : दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस ने बीते कल देर रात लूट के इरादे से जमा हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम अचिंत कुंभकर, चंचल दास, राजाबाबू दास। ये तीनो झारखंड राज्य के निवासी है और अन्य दो बिधान दास और दिलकुश दास जो दुर्गापुर के अमरावती वाम्बे कॉलोनी के निवासी हैं। मंगलवार को पुलिस ने अपराधियों को दुर्गापुर अदालत में पेश किया। अदालत के न्यायाधीश ने चार गिरफ्तारियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया और बाकि एक अचिंत कुंभकर को जेल हिरासत में रखने का आदेश दिया।