स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारत में शादियों को एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। हर चीज की पहले से प्लानिंग की जाती है। सोशल मीडिया में एक दूल्हा दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हे का रिएक्शन देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला दुल्हन का घूंघट उठाने की कोशिश कर रही है। वहीं दूल्हा अपना सेहरा पहने हुए दुल्हन की एक झलक पाने को बेताब है। दूल्हा इंतजार नहीं कर पाता है और खुद ही दुल्हन का घूंघट हटाकर चेहरा देखने लगता है। दूल्हा दुल्हन को देखते ही अचानक से पीछे गिरने लगता है। हालांकि दुल्हन आंखें बंद होने की वजह से कुछ खास नहीं देख पाती लेकिन पीछे खड़ी एक लड़की ये सब देखकर खूब हंसती है। दूल्हा भी खुद की हालत पर हंसने लगता है।