स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: रोजाना की तरह सरकारी तेल कंपनियों ने आज सोमवर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। फेस्टिव सीजन में भी पेट्रोल डीजल पर राहत बरकार है। आज लगातार 149वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान और सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में है। वहीं कच्चा तेल 92 और 93 डॉलर प्रति बैरल के बीच है। ब्रेंट क्रूड 92.39 डॉलर प्रति बैरल तो डब्ल्यूटीआई 86.30 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रूपया लीटर। वही दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62। ​