जहाज की करानी पड़ी इंमरजेंसी लैंडिग, देखे वीडियो

author-image
New Update
जहाज की करानी पड़ी इंमरजेंसी लैंडिग, देखे वीडियो

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: फ्लाइट पर कई बार पैसेंजर किसी चीज के लिए केबिन क्रू से बहस कर लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि ये बहस मारपीट में तब्दील हो जाए और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़े। झगड़े के दौरान एक पैसेंजर ने एक स्टाफ की अंगुली काट ली। दरहसल, झगड़ा करने वाला ये पैसेंजर नशे में था। फ्लाइट में वो हंगामा कर रहा था। ऐसे में एयरलाइंस के कर्मचारियों के एक सदस्य ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा और उन्हें चेतावनी दी। तभी उसने अचानक उसकी अंगुली काट ली। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टर्किश एयरलाइंस की ये फ्लाइट इस्तांबुल से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता जा रही थी। लेकिन झगड़े के चलते इसकी कुआलानामु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। ब्रिटिश अखबार द डेली स्टार के मुताबिक फ्लाइट में झगड़ा करने वाले इस शख्स का नाम मुहम्मद जॉन जैज़ बौडविज़न है। सूत्रों के मुताबिक, वो खुद इंडोनेशियाई एयरलाइंस बाटिक एयर का एक पायलट है। कुआलानामु हवाई अड्डे पर बॉउडविज़न को विमान से उतार दिया गया। ​