उबटन लगाने से बेबी का रंग होगा गोरा

author-image
Harmeet
New Update
उबटन लगाने से बेबी का रंग होगा गोरा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज :जिस तरह बच्चे के लिए मसाज जरूरी होती है, उसी तरह उबटन भी जरूरी है। उबटन से न सिर्फ बच्चे का रंग गोरा होता है। ये रोएं हटाने में भी मददगार है। बच्चे की रंगत भी निखरती है। यहां हम बता रहे हैं देसी तरीके से उबटन बनाने का तरीका, देखिए-



उबटन बनाने के लिए चाहिए : - दूध, - आटा, - बेसन, - शहद, - मलाई, - हल्दी, - सरसों का तेल।



कैसे बनाएं उबटन : पहले ड्राई चीजों को मिक्स करें फिर इसमें शहद मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा दूध मिलाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण को बहुत ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा लूज नहीं बनाना है। जब आप दूध डाल रहे हों तब मलाई भी मिला दें। अंत में सरसों का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को हाथ से मिलाएं और आटे की लोई की तरह बनाएं। उबटन तैयार है, अब इसे बेबी को लगाएं।