स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: घर के बड़े अक्सर सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं। उनकी मानें तो सुबह उठने से आपका माइंड ज्यादा तेज चलता है, आपकी बॉडी फिट रहती है, वगैराग। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर जल्दी उठने का समय क्या है। आयुर्वेद एक्सपर्ट के मुताबिक, ब्रह्म मुहूर्त में जागना सबसे अच्छा समय है। ब्रह्म मुहूर्त 48 मिनट की एक शुभ अवधि है जो सूर्योदय से 1 घंटे 36 मिनट पहले शुरू होती है। इस समय पर उठने पर आपको ध्यान और आत्मनिरीक्षण, स्मृति और एकाग्रता में सुधार करने, मानसिक हेल्थ में सुधार करने, अपने मानसिक फोकस और एकाग्रता को मजबूत करने का बेहतर समय माना जाता है।​
सुबह उठने का सही समय: सूर्योदय हर मौसम के मुताबिक बदलता रहता है, ऐसे में सुबह उठने के लिए सबसे अच्छा समय होना चाहिए।
वत्स के लिए- सूर्योदय से 30 मिनट पहले (जल्दी)
पित्त के लिए- सूर्योदय से 45 मिनट पहले (पहले)
कफ के लिए- सूर्योदय से 90 मिनट पहले (सबसे पहले)
सुबह सही समय पर उठने के फायदे: सूर्य के पहने या उसके साथ जागना आपको एनर्जी, पॉजिटिविटी और आपके मानसिक-शारीरिक हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह संतुलन लाता है। यह एक व्यक्ति की बायोलॉजिकल साइकिल को भी नियमित करता है, पाचन, अवशोषण करने में मदद करता है, इसी के साथ ये आत्म-सम्मान, अनुशासन, शांति, खुशी और दीर्घायु उत्पन्न करता है।