कामाख्या मंदिर में पूजा की राष्ट्रपति

author-image
New Update
कामाख्या मंदिर में पूजा की राष्ट्रपति

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी दो दिनी असम यात्रा के अंतिम दिन आज शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में पूजा की। उन्होंने अपनी बेटी इतिश्री मुर्मू के साथ देवी मंदिर की परिक्रमा भी की। गुरुवार को उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।