इन राज्यों में बारिश ने मचाई तबाही

author-image
New Update
इन राज्यों में बारिश ने मचाई तबाही

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश में जल्द ही ठंड दस्तक देनेवाली है। कई हिस्सों में तो गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है। पहाड़ों पर समय से पहले हो रही बर्फबारी के कारण आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। झारखंड की राजधानी रांची में सुबह कोहरा देखने का आज मिला। झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। दिल्ली में आज सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही, नेपाल स्थित कोसी के जल अधिग्रहण क्षेत्र एवं सीमावर्ती भारतीय प्रभाग में विगत तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के कारण कोसी नदी एक बार फिर से उफान पर है। कर्नाटक के हुबली शहर के कई हिस्सों में आज सुबह तेज बारिश हुई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही, आईएमडी ने 14 से 20 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बनने का संकेत दिया है। ​